Skip to main content
KisanStatus.com logo

KisanStatus.com

Sabhi Cultivators Ke Liye

HomeArticlesRajya Yojana24vi Kist StatusComplete GuideCalculator
Check Status ↗

KisanStatus

Bharat ke kisaanon ke liye — PM Kisan, eKYC, kist status, aur free agricultural calculators.

By Manish Kumar

Quick Links

  • Home
  • All Articles
  • हिंदी योजना गाइड
  • Rajya Yojana
  • PM Kisan Maandhan
  • Calculators
  • Quick Status Check

Categories

  • Verification & Status
  • Credit & Loans
  • Farming & Schemes
  • Market Rates
  • Pashupalan & Matsya Palan
  • Agri Business & Subsidy

हिंदी श्रेणियाँ

  • सत्यापन और स्थिति
  • ईण और क्रेडिट
  • खेती और योजनाएं
  • बाजार दरें
  • पशुपालन और मत्स्य पालन
  • कृषि व्यवसाय और सब्सिडी

Company & Legal

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Disclaimer

Website Contact

KisanStatus Se Sampark

Email: kisanstatus.support@gmail.com

Contact form se message bhejein

Mon-Sat 9:30AM - 6:00PM

Facebook Page Par Follow Karein ↗WhatsApp Channel Join Karein ↗

Nayi kist ki date ya list update aate hi main channel par bata deta hoon.

Official Government Links & Helpline

Sarkari Helpline (PM Kisan — Official)

PM Kisan Helpline: 155261 (Toll-Free)

Alt Helpline: 011-24300606

Ye numbers Government of India (PM Kisan) ke official helpline hain — KisanStatus ke nahi.

  • PM Kisan Portal
  • Beneficiary Status
  • New Registration
  • Farmers Corner
  • Dashboard
  • Help & Support

© 2024-2026 KisanStatus — Built with for Indian Farmers

By Manish Kumar | Agricultural Content Expert

Ek kisan ki banayi jaankari wali site

Sarkar se koi naata nahi — not a government website

Home › Articles › हिंदी गाइड

किसान कर्ज माफी 2026 — किस राज्य में सच में चल रही है

Manish Kumar · अपडेटेड: 18/08/2026

इस पेज का update log

18 अगस्त 2026 — महाराष्ट्र की नई पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना के पहले चरण की जानकारी जोड़ी। तेलंगाना वाले हिस्से में साफ किया कि वह योजना 2024 में पूरी हो चुकी है।

अगली update — हर 2 महीने। जिस राज्य का official notification आएगा, वही टेबल में जुड़ेगा। सिर्फ घोषणा पर कुछ नहीं लिखा जाता।

पहले वह बात, जो आपको कहीं और मुश्किल से मिलेगी। “किसान कर्ज माफी योजना” नाम की कोई एक राष्ट्रीय योजना नहीं है। न कोई केंद्रीय पोर्टल है जहां सब राज्यों के किसान अपना नाम ढूंढ सकें, न कोई फॉर्म जो भरने से कर्ज माफ हो जाए। खेती का कर्ज माफ करना राज्य का फैसला है — अपने बजट से, अपने नियमों से, अपनी टाइमिंग से।

इसलिए सही सवाल यह नहीं है कि “कर्ज माफी 2026 की लिस्ट कब आएगी”। सही सवाल है: मेरे राज्य में अभी कोई योजना चल रही है या नहीं? नीचे की टेबल इसी का जवाब है, और उसमें सिर्फ वे राज्य हैं जिनके लिए official notification, GR या पोर्टल मिल गया। जहां सिर्फ बयान है, वहां साफ लिखा है कि बयान है।

राज्यवार स्थिति — क्या चालू, क्या बंद, क्या सिर्फ बयान

राज्ययोजनास्थितिपोर्टल
महाराष्ट्रपुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना — ₹2 लाख तकचल रही — चरणबद्धmjpsky.maharashtra.gov.in
तेलंगानारायतु रुणा माफी — ₹2 लाख तकपूरी हो चुकी (2024)clw.telangana.gov.in
उत्तर प्रदेशकिसान ऋण मोचन योजना (2017) — ₹1 लाख तकपुरानी योजना, छूटे केसupkisankarjrahat.upsdc.gov.in
तमिलनाडुसहकारी फसल ऋण माफी — ₹75,000 तकघोषणा — नियम आने हैंराज्य सहकारिता विभाग
बाकी राज्य—कोई official notification नहीं मिला—

छत्तीसगढ़ का नाम इस टेबल में जान-बूझकर नहीं है। वहां कृषक उन्नति योजना में खरीफ 2026 से दलहन, तिलहन, मक्का, मिलेट्स और कपास पर ₹15,000 प्रति एकड़ input सहायता दी जा रही है — यह मदद है, कर्ज माफी नहीं। दोनों अलग चीजें हैं।

महाराष्ट्र — फिलहाल सबसे बड़ी योजना, और उसका एक अजीब सा फायदा

2026 में असली काम महाराष्ट्र में हुआ। बजट 2026-27 में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की घोषणा हुई और जून 2026 में इसे मंजूरी मिली — लगभग ₹36,585 करोड़ का आकार। इसमें दो हिस्से हैं: ₹2 लाख तक का बकाया फसल ऋण माफ, और जिन्होंने समय पर कर्ज चुकाया उनके लिए ₹50,000 का प्रोत्साहन। बकाया की cut-off तारीख 30 सितंबर 2025 रखी गई है।

अब वह बात जो सबसे ज्यादा गलत लिखी जाती है। महाराष्ट्र के कर्जमाफी पोर्टल पर साफ लिखा है — “अर्ज करण्याची आवश्यकता नाही”, यानी कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। बैंक के रिकॉर्ड और सरकारी डेटा से लिस्ट बनती है। इसका मतलब दो बातें: पहला, जो साइट आपसे “कर्जमाफी application” भरवा रही है वह फ्रॉड है। दूसरा, आपका काम फॉर्म ढूंढना नहीं — आपका काम यह देखना है कि बैंक ने आपका रिकॉर्ड ठीक भेजा है या नहीं। नाम की स्पेलिंग, आधार, खाता नंबर, और एक ही परिवार के दो खाते — गलती इन चार में से किसी एक में होती है।

पहले चरण में लगभग 31 लाख किसान लिए गए हैं, और पहले उन्हें लिया गया जिनका बकाया ₹2 लाख तक है। जिनका कर्ज इससे ज्यादा है, उनके लिए One Time Settlement का रास्ता रखा गया है — यानी ज्यादा कर्ज वाले किसान को पूरा माफ होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, OTS की बात बैंक से शुरू कर देनी चाहिए।

कर्जमाफी का पैसा लोन खाते में जाता है, आपके बचत खाते में नहीं। पासबुक में बैलेंस बढ़ता दिखना जरूरी नहीं है — देखने वाली चीज लोन खाते का outstanding है। इसी गलतफहमी में कई किसान ब्रांच में बेवजह बहस कर आते हैं।

तेलंगाना — यह योजना हो चुकी है, चल नहीं रही

तेलंगाना की रायतु रुणा माफी आज भी सबसे ज्यादा सर्च होने वाली कर्ज माफी है, जबकि वह 2024 में पूरी हो चुकी। तीन चरण थे — 18 जुलाई, 30 जुलाई और 15 अगस्त 2024। कुल ₹17,934 करोड़ से लगभग 22.37 लाख किसानों के फसल ऋण माफ हुए: पहले चरण में ₹1 लाख तक वाले 11,50,193 किसान, दूसरे में ₹1–1.5 लाख वाले 6,40,823, और तीसरे में ₹1.5–2 लाख वाले 4,46,832।

दो नियम इसमें दिलचस्प थे, और इन्हीं से सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। एक — परिवार की पहचान राशन कार्ड से हुई, इसलिए एक घर में दो वयस्क किसानों के अलग-अलग कर्ज होने पर भी सीमा एक ही परिवार की मानी गई। दो — एक परिवार में कई लोन होने पर महिला का लोन पहले माफ किया गया। यह योजना 12 दिसंबर 2018 से 13 दिसंबर 2023 के बीच के short-term फसल ऋण पर लागू थी। नाम छूट गया था तो नई लिस्ट का इंतजार मत करें — clw.telangana.gov.in पर रिकॉर्ड देखें और जिला कृषि कार्यालय में लिखित शिकायत करें।

UP का सच — पुरानी योजना, नए नाम से बेची जा रही है

UP में “किसान कर्ज माफी योजना 2026” नाम से जो चीज घूम रही है, वह असल में किसान ऋण मोचन योजना है — जो 2017 में शुरू हुई थी। उसका दायरा भी तय है: छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक), ₹1 लाख तक का फसल ऋण, और कर्ज 31 मार्च 2016 तक बकाया होना चाहिए। यानी 2026 में नया लोन लेकर इस योजना में आने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जो कुछ होता है वह सिर्फ छूट गए या विवादित पुराने केसों का निपटारा है।

एक practical बात — UP का पोर्टल (upkisankarjrahat.upsdc.gov.in) बहुत बार खुलता ही नहीं। यह पेज लिखते समय भी वह जवाब नहीं दे रहा था। इसे “सर्वर पर लोड क्योंकि नई लिस्ट आ गई” वाली अफवाह का सबूत नहीं मानना चाहिए। पोर्टल न खुले तो सीधे अपनी बैंक ब्रांच या तहसील में पता करें — रिकॉर्ड वहीं है। विस्तार से UP किसान कर्ज राहत लिस्ट वाला पेज देख लीजिए।

यह सब होता क्यों है — दो मिनट का background

कर्ज माफी का सिलसिला नया नहीं है। 1990 में ARDRS आई थी, जिसमें प्रति किसान ₹10,000 तक की राहत थी और कुल खर्च ₹10,000 करोड़। 2008 में ADWDRS आई — ₹52,500 करोड़, मुख्य रूप से 5 एकड़ तक वाले किसानों के लिए। 2014 के बाद यह काम राज्यों के हाथ में चला गया, और अलग-अलग राज्यों ने मिलाकर लगभग ₹2.5 लाख करोड़ की घोषणाएं कीं — 2016-17 की GDP का करीब 1.4%।

RBI के एक internal working group ने 2019 में जो बात लिखी, वह किसान के लिए काम की है: waiver की घोषणाओं और राज्य चुनावों के बीच गहरा रिश्ता दिखता है। इसका मतलब यह नहीं कि योजना झूठी होती है — तेलंगाना और महाराष्ट्र दोनों में पैसा असली गया है। मतलब सिर्फ इतना है कि टाइमिंग राजनीतिक होती है, जरूरत के हिसाब से नहीं। इसलिए पूरी planning waiver पर टिकाना जोखिम है। जो किसान 2019 से “अगले साल माफ हो जाएगा” सोचकर किस्त रोकता रहा, उसका ब्याज बढ़ता गया और खाता NPA में चला गया।

फर्जी लिस्ट वाली साइटें — pattern पहचानिए

कर्ज माफी के नाम पर ठगी अब काफी सफाई से होती है। साइट सरकारी जैसी दिखती है, अशोक स्तंभ लगा होता है, “नई सूची जारी” लिखा होता है। कुछ निशानियां याद रखिए:

  • डोमेन gov.in नहीं है। सरकारी पोर्टल हमेशा gov.in या nic.in पर होता है।
  • OTP मांगा जा रहा है। लिस्ट देखने के लिए OTP की जरूरत कभी नहीं पड़ती।
  • कोई फीस या QR code। ₹99, ₹200, कुछ भी। सरकारी लिस्ट मुफ्त है।
  • “फॉर्म भरो, कर्ज माफ होगा”। महाराष्ट्र जैसी योजना में तो फॉर्म ही नहीं होता।
  • WhatsApp पर PDF। “आपके गांव की लिस्ट” वाली PDF में अक्सर APK download का लिंक होता है, जो फोन से OTP पढ़ता है।

योजना नहीं है तो क्या करें — चार असली रास्ते

ज्यादातर किसान इस पेज पर इस उम्मीद में आते हैं कि उनका कर्ज माफ होगा। ईमानदारी से: अगर आपका राज्य लिस्ट में नहीं है, तो संभावना कम है। पर कर्ज के साथ जीने के रास्ते हैं, और वे waiver से ज्यादा भरोसेमंद हैं।

  • One Time Settlement (OTS) — जब खाता NPA हो गया हो। बैंक एक बार में settle करने पर कुछ हिस्सा छोड़ देता है। आवेदन लिखित में दें, और settlement के बाद No Dues Certificate लेना मत भूलें।
  • Restructuring / rescheduling — फसल खराब हुई हो और जिले में गिरदावरी या अन्नावरी घोषित हुई हो तो KCC को term loan में बदलने या moratorium देने का प्रावधान होता है। यह माफी नहीं, सांस लेने का वक्त है।
  • Interest subvention — समय पर चुकाने वाले किसान को फसल ऋण 4% पर पड़ता है। पूरा हिसाब KCC लिमिट वाले पेज पर है।
  • लिमिट बढ़वाना — कई बार दिक्कत कर्ज की नहीं, कम लिमिट की होती है। जमीन के हिसाब से लिमिट बढ़वाने पर साहूकार से उधार लेने की मजबूरी खत्म होती है।
एक छोटी सी आदत बहुत काम आती है — बैंक में जो भी आवेदन दें, उसकी एक कॉपी पर ब्रांच की receiving मुहर लगवा लें। जब केस zonal office या grievance में जाता है, तो तारीख का सबूत आपके हाथ में होना चाहिए।

घोषणा हो जाए तो पहले यह करें

घोषणा और अमल के बीच अक्सर कई महीने होते हैं। उस बीच तीन काम कर लें। पहला — बैंक पासबुक और लोन statement की कॉपी निकाल लें, क्योंकि cut-off तारीख वाले outstanding पर ही सब तय होता है। दूसरा — आधार, खाता और जमीन के रिकॉर्ड में नाम एक जैसा है या नहीं, यह मिलाएं; लिस्ट से नाम छूटने की सबसे आम वजह mismatch होती है। तीसरा — GR या government order का नंबर नोट कर लें, क्योंकि ब्रांच में योजना का नंबर बोलना और “टीवी पर देखा था” बोलना, दोनों का असर अलग होता है।

और हां — कर्ज माफी के इंतजार में चल रही किस्त रोकना सबसे महंगा फैसला है। किस्त रुकती है तो ब्याज चढ़ता है, खाता NPA में जाता है, और अगला लोन बंद हो जाता है। नोटिस आ चुका है तो recovery notice वाला पेज पढ़ लें — उसमें जवाब देने का तरीका लिखा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या 2026 में कोई राष्ट्रीय किसान कर्ज माफी योजना चल रही है?

नहीं। खेती का कर्ज माफ करना राज्यों का काम है, केंद्र का नहीं। पूरे देश के लिए आखिरी बार 2008 में waiver आया था, उससे पहले 1990 में। उसके बाद जो भी कर्ज माफी हुई, किसी एक राज्य ने अपने बजट से की। इसलिए जब कोई साइट "PM Kisan Karj Mafi Yojana form" दिखाए, तो समझ जाइए कि नाम ही गलत है।

कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कहां देखें?

सिर्फ अपने राज्य के official portal पर, और वह भी तब जब उस राज्य की योजना असल में चल रही हो। महाराष्ट्र के लिए mjpsky.maharashtra.gov.in, UP के लिए upkisankarjrahat.upsdc.gov.in, तेलंगाना के लिए clw.telangana.gov.in। इनके अलावा जो भी "लिस्ट चेक करें" वाली साइट मिले, वह सरकारी नहीं है। लिस्ट देखने का कोई शुल्क नहीं होता और OTP कभी नहीं मांगा जाता।

मेरे राज्य में योजना नहीं है, KCC default हो गया है — अब क्या रास्ता है?

Waiver का इंतजार सबसे खराब विकल्प है, क्योंकि उसका कोई भरोसा नहीं। बैंक से दो चीजें पूछिए: One Time Settlement (OTS) और restructuring। OTS में बाकी रकम एक बार में कम करके settle होती है; restructuring में किस्त की अवधि बढ़ जाती है या moratorium मिलता है — खासकर जब फसल खराब हुई हो और जिले में गिरदावरी/अन्नावरी घोषित हुई हो। दोनों के लिए आवेदन लिखित में दें और receiving लें।

कर्ज माफ हो गया तो CIBIL ठीक हो जाता है?

तुरंत नहीं। Waiver के बाद बैंक खाते को settled/closed दिखाता है, और credit report पर वह entry कुछ साल रहती है। "Settled" और "closed" में फर्क होता है, और आगे लोन लेते समय बैंक यही देखता है। Waiver के बाद बैंक से No Dues Certificate जरूर लें, और 60-90 दिन बाद अपनी credit report खुद देखें कि खाता update हुआ या नहीं।

Sources

  • महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ती योजना — सहकार विभाग, महाराष्ट्र शासन: mjpsky.maharashtra.gov.in
  • तेलंगाना Crop Loan Waiver — कृषि विभाग: clw.telangana.gov.in
  • UP किसान ऋण मोचन योजना: upkisankarjrahat.upsdc.gov.in
  • RBI Internal Working Group on Agricultural Credit (2019)।

अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026

Manish Kumar
Manish Kumar

Yojana guides, official portals se check karke

Simple si baat hai. Sarkari portal jo baat pachees line me kehta hai, wo yahan do line me samajh aa jaye. Isi kaam me laga hoon, kai saalon se.

Last Updated: 18/08/2026

और हिंदी गाइड पढ़ें

  • पीएम किसान 25वीं किस्त कब आएगी? Date और Latest Update
  • मोबाइल नंबर से पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें? आसान तरीका
  • किस्त नहीं आई? पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर और शिकायत का तरीका
  • पीएम किसान नई रजिस्ट्रेशन 2027 — Farmer ID से ऐसे करें Apply

सभी हिंदी योजना गाइड देखें →

साइट के दूसरे सेक्शन — ये भी देखें

Kisan Karj Mafi 2026 — Kis State Me ChaluRead in Hinglish
  • GuideKisan Loan 2026: KCC, Bank, CSC Guide
  • GuideTractor Loan 2026: Bina Down Payment?
  • ToolPM Kisan Benefit Calculator
  • Maandhan PensionPM Kisan Maandhan Eligibility & Documents
  • Rajya YojanaUP Kisan Karj Rahat List 2026 — Status
  • CategoryPashupalan & Matsya Palan — sabhi guides
  • HubPM Kisan Maandhan Yojana — poora section